बक्सर सदर प्रखंड में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी

बक्सर सदर प्रखंड में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का शक्तिशाली संदेश दिया, जिसमें अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों से जुड़ने का आह्वान किया.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga Abhiyan: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को सदर प्रखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, अपर समाहर्ता अरुण कुमार, सदर अंचलाधिकारी राहुल शंकर, राजस्व अधिकारी राजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए.

हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों को राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया. तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गयी.

देश की एकता और अखंडता का दिया संदेश

यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया. अधिकारियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है.

उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आम जनता तक राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है. यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और गौरव की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है.

हर घर में तिरंगा फहराने की अपील

बीडीओ साधु शरण पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराकर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जा सकता है.

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा. यात्रा में शामिल अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन