बक्सर : राजपुर में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश, बच्चों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

फोटो :- तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी एवं स्कूली बच्चे | Prabhat Khabar Network

राजपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ मनोज कुमार ने शहीदों को नमन कर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राजपुर प्रखंड कार्यालय से बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

राष्ट्रगान के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

तिरंगा यात्रा से पहले प्रखंड कार्यालय परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया. इसके बाद देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

वंदे मातरम के नारों के साथ निकली यात्रा

राष्ट्रगान के बाद तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से रवाना हुई. यात्रा थाना मोड़ होते हुए स्थानीय विद्यालय तक पहुंची. रास्ते भर वंदे मातरम और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा.

शहीदों के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारे वीर शहीदों के बलिदान और सर्वस्व समर्पण का प्रतीक है. आज जरूरत है कि हम उनके दिखाये रास्ते पर चलें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें. उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए लगन से पढ़ाई करने और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया.

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

बीपीआरओ अभिषेक पाठक ने कहा कि शिक्षा वह अनमोल पूंजी है, जिसे हासिल कर हर व्यक्ति अपनी मंजिल पा सकता है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और आजादी के नायकों को याद करने की अपील की.

अधिकारी और स्थानीय लोग भी हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में राजस्व अधिकारी रूपा कुमारी, सीडीपीओ अनिता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुधांशु सौरभ, स्वच्छता समन्वयक रुपेश सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक गोरखनाथ सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मी शामिल हुए. शिक्षक अखिलेश राय, ओम प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, विद्यासागर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे.

VIDEO: पटना में प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार को मारी 4 गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें पूरी रिपोर्ट


विज्ञापन
पंकज कुमार कमल

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार कमल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन