बक्सर : नाला बना, फिर भी नहीं निकला पानी! कोरान-मठिला सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान
कोरानसराय-मठिला सड़क पर जलजमाव व पसरा कीचड़
डुमरांव के कोरानसराय-मठिला सड़क पर नाला जाम होने से जलजमाव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डुमरांव के कोरान गांव के समीप कोरानसराय-मठिला सड़क पर नाला निर्माण के बावजूद जलजमाव की समस्या बनी हुई है. नाला जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है, जिससे कीचड़ और गड्ढों की वजह से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की है.
नाला जाम होने से सड़क पर जमा हो रहा गंदा पानी
ग्रामीण दयाशंकर तिवारी, भोला तिवारी, डॉ. संजय सिंह और बीडीसी सरोज गोंड ने बताया कि नाला निर्माण होने के बाद भी उसकी नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है. हल्की बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है तथा कई दिनों तक सड़क पर कीचड़ बना रहता है.
सड़क पर बने गड्ढे बन रहे हादसों की वजह
ग्रामीणों के अनुसार, जलजमाव और कीचड़ के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे बन गये हैं. यहां कई बार छोटे वाहन पलट चुके हैं और लोग घायल भी हुए हैं. पैदल चलना, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है.
स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी
जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत होती है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका.
ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले की सफाई कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करायी जाए, ताकि लोगों को जलजमाव और कीचड़ की समस्या से राहत मिल सके.
VIDEO: पटना में प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार को मारी 4 गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











