बक्सर : बच्चों की भक्ति से गूंजा रामेश्वरनाथ मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

फोटो कलश यात्रा में शामिल बच्चे | Prabhat Khabar Network

बक्सर के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने रामरेखा घाट से रामेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली। भक्तिमय माहौल में हुआ संकीर्तन और प्रसाद वितरण।

विज्ञापन

बक्सर में सरस्वती शिशु मंदिर, रामरेखा घाट के भैया-बहनों ने बुधवार को श्रद्धा और अनुशासन का परिचय दिया. विद्यालय के मुख्य द्वार से पुराण प्रसिद्ध रामेश्वरनाथ मंदिर तक जलाभिषेक यात्रा निकाली गयी. आचार्य परिवार के साथ मंदिर पहुंचे बच्चों ने भगवान रामेश्वरनाथ का विधिपूर्वक जलाभिषेक किया.

श्रद्धा के साथ निकली जलाभिषेक यात्रा

जलाभिषेक यात्रा में विद्यालय के सभी भैया-बहन आचार्य परिवार के साथ शामिल हुए. यात्रा के बाद बच्चों ने रामेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का विधिपूर्वक जलाभिषेक किया.

ऊँ नमः शिवाय के जाप से गूंजा मंदिर

जलाभिषेक के दौरान बच्चों ने समवेत स्वर में ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप किया. मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा.

बड़ी मठिया में हुआ महामंत्र का संकीर्तन

जलाभिषेक के बाद सभी बच्चे आचार्य दीदी के साथ बड़ी मठिया पहुंचे. यहां मुख्य मंदिर में महंथ श्री श्यामा दास जी महाराज के नेतृत्व में श्रीराम जय राम, जय राम महामंत्र का संकीर्तन हुआ. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

महंथ जी ने बच्चों को बांटा प्रसाद

कार्यक्रम के अंत में महंथ श्री श्यामा दास जी महाराज ने बच्चों सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों को प्रसाद वितरित किया. कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जैनेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुनील दुबे, माया देवी, बीना कुमारी, एकता कुमारी और पंडित महेंद्र पांडेय मौजूद रहे.

VIDEO: पटना में प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार को मारी 4 गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें पूरी रिपोर्ट


विज्ञापन
आशुतोष सिंह

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन