बक्सर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बरामद 60 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, चेहरे पर लौटी खुशी
पुलिस कार्यालय में एसपी के साथ मोबाइल धारक | Prabhat Khabar Network
बक्सर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत 60 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है, उनके असली मालिकों को सौंपकर एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है. पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि यह सफलता आधुनिक तकनीक और साइबर सेल की मदद से मिली है, और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Buxar News: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत बक्सर पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है. समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने जिले के विभिन्न थानों से बरामद 60 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सौंपे. बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है. अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखने को मिली.
आधुनिक तकनीक और साइबर सेल की मदद से मिली सफलता
कार्यक्रम के दौरान एसपी शुभम आर्य ने कहा कि बक्सर पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है. उन्होंने बताया कि थानों में दर्ज सनहा (Branching/GD) और प्राथमिकी के आधार पर तकनीकी शाखा (साइबर सेल) द्वारा लगातार ट्रैकिंग की गई, जिससे यह सफलता मिली. एसपी ने बताया कि 'ऑपरेशन मुस्कान' की शुरुआत से अब तक बक्सर पुलिस कुल 1665 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली धारकों को सौंप चुकी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके.
Also Read: बक्सर: सरकारी स्कूलों की नई समय-सारणी जारी: अब शनिवार को होगा हाफ डे, ढाई साल बाद बदला नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











