बक्सर ने जीता बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल: रोमांचक फाइनल में सारण ने दी मात

Updated:
विज्ञापन

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया है. इस प्रतियोगिता में बक्सर की टीम ने उप-विजेता का खिताब अपने नाम किया है, जो उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है.

विज्ञापन

Buxar News: पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया. प्रतियोगिता में बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता (सिल्वर मेडल) का खिताब अपने नाम किया. सेमीफाइनल में भोजपुर को 61-23 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में पहुंची बक्सर की टीम खिताबी मुकाबले में मामूली अंतर से चूक गई, जबकि पटना और भोजपुर को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

फाइनल मुकाबले में सारण से मिली कड़ी टक्कर

फाइनल मुकाबले में बक्सर और सारण के बीच बेहद कड़ा और रोमांचक मैच देखने को मिला. दोनों टीमों ने एक-दूसरे को बराबर की टक्कर दी, लेकिन अंतिम क्षणों में सारण ने 49-45 के अंतर से बक्सर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतरीन खेल का प्रदर्शन

पूरे टूर्नामेंट में बक्सर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा. रेडर दीपक कुमार यादव ने शानदार स्किल से सभी का ध्यान खींचा, वहीं दयानंद पांडे और अभिजीत सिन्हा ने भी बेहतरीन रेडिंग का प्रदर्शन किया. डिफेंस में कॉर्नर पर रवि रंजन और संदीप यादव ने विपक्षी रेडरों को खूब छकाया, जबकि कवर पोजीशन में युवा राहुल सिंह और मनजीत की जोड़ी ने बेजोड़ तालमेल का परिचय दिया.

दिग्गजों का सम्मान और संघ द्वारा बधाई संदेश

पुरस्कार वितरण समारोह से पूर्व भारतीय कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह सोलंकी ने बक्सर कबड्डी संघ के चेयरमैन शशि कुमार राय को सम्मानित किया. वहीं बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष जयशंकर चौधरी को सम्मानित किया. बक्सर टीम के उप-विजेता बनने पर बक्सर कबड्डी संघ की अध्यक्ष शालिनी कुमारी देवी और सचिव रविशंकर चौधरी ने सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी. संघ ने जल्द ही एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों तथा कोच रमेश यादव और रणजीत लाल को सम्मानित करने की घोषणा की है.

Also Read: बक्सर: सरकारी स्कूलों की नई समय-सारणी जारी: अब शनिवार को होगा हाफ डे, ढाई साल बाद बदला नियम


विज्ञापन
संतोष कांत

लेखक के बारे में

By संतोष कांत

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन