Buxar News : रेड क्रॉस ने अग्निपीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, ग्रामीणों को सिखाए आग से बचाव के गुर

अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री देते
रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर की ओर से बुधवार को एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली.
Buxar News : (मृत्युंजय सिंह) रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर की ओर से बुधवार को एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली. सोसाइटी ने दलसागर पंचायत के गगोरा गांव का दौरा कर पिछले दिनों आग की चपेट में आए प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. इस आपदा की घड़ी में मदद पाकर पीड़ित परिवारों के चेहरों पर थोड़ी राहत नजर आई. रेड क्रॉस की टीम ने सभी पीड़ितों को बर्तन, तिरपाल, बाल्टी और आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई.
महिलाओं से अपील: तेज हवा के दौरान न बनाएं खाना
राहत सामग्री वितरण के मौके पर मौजूद रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने ग्रामीणों को आग से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि “गर्मी के इस मौसम में पछुआ हवा का प्रकोप रहता है, इसलिए महिलाएं सुबह का खाना जल्दी बना लें. खाना बनाने के तुरंत बाद चूल्हे की आग को पानी डालकर पूरी तरह से बुझा दें. घर में हमेशा बाल्टी में पानी भरकर रखें और जब तेज हवा चल रही हो, तो खाना बनाने से परहेज करें. इसके साथ ही उन्होंने इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को समय-समय पर पानी और ओआरएस (ORS) का घोल पिलाते रहने की सलाह दी ताकि वे डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रहें.
आपदा प्रभारी की सलाह : गैस रेगुलेटर बंद रखें और धूम्रपान से बचें
वहीं, रेड क्रॉस के आपदा प्रभारी राजीव सिंह ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर छोटी सी लापरवाही बड़ी आपदा का कारण बन जाती है. उन्होंने लोगों से कहा कि धूम्रपान करने के बाद बीड़ी या सिगरेट के टुकड़े को इधर-उधर जलता हुआ न फेंकें. इसके अलावा, जिन घरों में रसोई गैस का इस्तेमाल होता है, वे खाना बनाने के बाद सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करना कभी न भूलें. उन्होंने वर्तमान में चल रही भीषण लू (Heatwave) के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को भी कहा.इस राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के सहायक अवधेश कुमार के साथ स्थानीय ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मानवीय कार्य के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की सराहना की।
Also Read : बक्सर में भी बिछेगा ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों का जाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










