मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बक्सर में बोले MLA आनंद मिश्रा- योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों और युवाओं तक पहुंचा

Updated:
विज्ञापन
buxar news

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक आनंद मिश्रा

Buxar News: जलालपुर के किशुनपुर शिवालय (जिला कार्यालय परिसर स्थित पश्चिमी शिवालय) में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘जनकल्याण जनसंवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बक्सर विधायक आनंद मिश्रा, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और एमएलसी सच्चिदानंद राय ने शिरकत की. नेताओं ने विकास, डिजिटल क्रांति और विदेश नीति में मोदी सरकार की ऐतिहासिक प्रगति का बखान किया.

विज्ञापन

बक्सर से अमित प्रकाश की रिपोर्ट :
Buxar News:
केंद्र की भारत सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ’12 साल विश्वास के, विकास के’ जनकल्याण जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्म दिखा. जिला कार्यालय परिसर स्थित पश्चिमी (किशुनपुर) शिवालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बक्सर के विधायक आनंद मिश्रा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और एमएलसी सच्चिदानंद राय भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में पहुंचे एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना और विदेश नीति के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हासिल की है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

योजनाओं का सीधा लाभ गरीबों और युवाओं तक पहुंचा: आनंद मिश्रा

जनसंवाद को संबोधित करते हुए बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, किसान, महिला और युवाओं तक पारदर्शी तरीके से पहुंचा है. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपने सर्विस पीरियड (सेवा काल) से जुड़ी विकास की विभिन्न कहानियों और अनुभवों को भी लोगों के बीच साझा किया.

वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान बना चुका है भारत: सिग्रीवाल

वहीं, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान बना चुका है और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है

सुशासन के कारण सरकार पर जनता का विश्वास मजबूत: सच्चिदानंद राय

कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी सच्चिदानंद राय ने कहा कि सरकार की सुशासन नीति और चौतरफा विकास के कारण ही आम जनता का विश्वास सरकार पर लगातार मजबूत हुआ है. सरकार की नीतियां देश के हर वर्ग को सशक्त बना रही हैं. इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे.

Also Read: बक्सर में घर पर पहुंचकर सात लोगों ने बाप-बेटे को पीटा, एक की हालत गंभीर, FIR दर्ज

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन