टपकती छत, दहशत में छात्र; शिक्षा मंत्री तक पहुंची जर्जर स्कूल की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
buxar news

प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से मुलाकात की

Buxar News: बक्सर के नगर पंचायत चौसा स्थित आदर्श उच्च विद्यालय के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से मुलाकात की.

विज्ञापन

Buxar News ( चौसा से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट ):
नगर पंचायत चौसा स्थित आदर्श उच्च विद्यालय के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से मुलाकात की और विस्तृत ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज ने किया. उन्होंने मंत्री को बताया कि विद्यालय का भवन बेहद जर्जर हो चुका है, जिससे छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है. बरसात में स्थिति और विकट हो जाती है, छत से पानी टपकने के कारण शिक्षण कार्य बाधित होता है.

पुराने ढांचे को ध्वस्त कर आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन बनाने की मांग

सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि भवन का तकनीकी निरीक्षण कराकर पुराने ढांचे को ध्वस्त किया जाए और आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन बनाया जाए. इसके साथ ही स्कूल में पर्याप्त कक्षाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण माहौल मिल सके.

जल्द चौसा का दौरा करेंगे शिक्षा मंत्री, डीपीआर तैयार करने का दिया निर्देश

शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे शीघ्र चौसा का दौरा कर स्वयं विद्यालय का निरीक्षण करेंगे. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को डीपीआर यानी विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया जाएगा, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके.

मंत्री के आश्वासन के बाद स्थानीय अभिभावकों और छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर

शिक्षा मंत्री से मिले इस सकारात्मक आश्वासन के बाद क्षेत्र के अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों में खुशी की लहर है. स्थानीय लोगों को अब पूरी उम्मीद है कि सरकार की ओर से जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और आदर्श उच्च विद्यालय को नया, सुरक्षित और आधुनिक भवन मिल सकेगा.

Also Read: जेईई एडवांस में बक्सर के तीन छात्रों ने लहराया परचम, IIT बीटेक में हुआ चयन

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन