जेईई एडवांस में बक्सर के तीन छात्रों ने लहराया परचम, IIT बीटेक में हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

तीनों छात्र आदर्श उपाध्याय, रियार्थ रचित और अंश कुमार त्रिपाठी

Buxar News: जेईई एडवांस 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बक्सर के कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खुशी का माहौल है. विद्यालय के तीन छात्रों आदर्श उपाध्याय, रियार्थ रचित और अंश कुमार त्रिपाठी ने शानदार रैंक हासिल कर आईआईटी के बीटेक में अपनी जगह पक्की की है.

विज्ञापन

Buxar News ( बक्सर से मनीष कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ):
जेईई एडवांस 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले के शैक्षणिक जगत में खुशी की लहर दौड़ गई. कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के तीन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है. देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली जेईई एडवांस में मिली इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों ने हासिल की बेहतरीन ऑल इंडिया रैंक

विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफल छात्रों में आदर्श उपाध्याय ने ऑल इंडिया रैंक 5011 हासिल की है. वहीं, रियार्थ रचित ने 5040 तथा अंश कुमार त्रिपाठी ने 5873 रैंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है. तीनों ही छात्र शुरू से ही पढ़ाई में काफी होनहार रहे हैं.

छात्रों का कठिन परिश्रम और अनुशासन लाया रंग: निदेशक

विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि तीनों छात्र विद्यालय में भी अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए जाने जाते रहे हैं. उन्होंने बताया कि जेईई मेन्स परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करना किसी भी छात्र के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. इन छात्रों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी.

विद्यालय परिवार ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय के एग्जीक्यूटिव प्राचार्य बी.एस. राव, प्राचार्य एम.के. चौबे, उपप्राचार्य कृष्ण कांत ओझा एवं धर्मवीर दुबे सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि ये छात्र आगे भी उच्च शिक्षा में अपनी प्रतिभा से जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

Also Read: नीम के पेड़ में उतरा 11 हजार वोल्ट का करंट, राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन