नीम के पेड़ में उतरा 11 हजार वोल्ट का करंट, राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
buxar news

मौके पर मौजूद लोग

Buxar News: बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय राजमिस्त्री संदीप कुमार की मौत हो गई.

विज्ञापन

Buxar News ( राजपुर से पंकज कमल की रिपोर्ट ):
राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिहरी गांव में करंट की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान डिहरी गांव निवासी गोपाल राम के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है. वह पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

नीम के पेड़ में उतरा था 11000 वोल्ट का हाई-टेंशन करंट

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार पास ही में राजमिस्त्री का काम कर रहा था. अत्यधिक धूप होने के कारण वह थोड़ी देर छांव और राहत पाने के लिए बगल में स्थित एक नीम के पेड़ के पास गया. नीम के पेड़ की एक डाल ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन के तार से स्पर्श कर रही थी, जिसके कारण पूरे पेड़ में करंट उतरा हुआ था. जैसे ही संदीप का शरीर पेड़ से सटा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों द्वारा संदीप को इलाज के लिए चौसा अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही राजपुर एसएचओ निवास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

इस मामले में मृतक के पिता गोपाल राम ने राजपुर थाना को लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है.

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से यह जर्जर तार नीचे की तरफ लटक रहा है, जिसके संबंध में कई बार बिजली विभाग को सूचित भी किया गया था. इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इसे जल्द ठीक नहीं किया गया तो आगामी बरसात के दिनों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

Also Read: बक्सर के नुआंव में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 14 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन