बक्सर में 20 दिन में बिजली के तार की 10 चोरियां, 60 लाख का नुकसान; दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चोरी के तार के साथ जप्त पिकअप गाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर जिले में बिजली के तार की चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने लाखों रुपये के बिजली तार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले 20 दिनों में 10 चोरियां हुईं, जिनसे कंपनी को 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Buxar Electricity Wire Theft : बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग स्थित बसही नयका रोड के समीप से पुलिस ने बिजली का तार चोरी कर ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके पास से लगभग 12 पोल बिजली के तार भी बरामद किया गया है.

विज्ञापन

जिसका बाजार मूल्य लाखों में बताई जा रही है. इनके पास से एक बाइक, एक पिकअप गाड़ी, कटर भी बरामद हुआ है.

एसडीपीओ द्वाराप्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर थाना अध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में विशेष गहन जांच अभियान चलाया जा रहा था.

इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग धनसोई थाना क्षेत्र के मानिकपुर कथराई स्थित बन रहे विद्युत पावर सब स्टेशन के तहत लगाए गए तार की चोरी कर भाग रहे हैं. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

पुलिस की घेराबंदी और वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाव

जैसे ही पुलिस टीम बसही नयका रोड के समीप पहुंची, तभी एक पिकअप पर कुछ सामान लादकर लोग रोड पर जा रहे थे और एक बाइक आगे-आगे चल रही थी.

पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे, तभी पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया. जब जांच-पड़ताल की गई तो पिकअप गाड़ी पर बिजली का तार रखा हुआ पाया गया. पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया कि यह बिजली का तार काटा गया है, जिसे किसी ठेकेदार के माध्यम से दूसरी जगह भेजा जाता है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और अन्य संलिप्तता

इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिसमें पिकअप चालक एवं अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान रोहतास जिला के करगहर थाना अंतर्गत शिवन गांव निवासी चंदन मुसहर पिता सुरेश मुसहर एवं रामपुर कुंवर टोला गांव निवासी महेंद्र कुमार पिता भिखारी चौधरी के रूप में हुई है.

इन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना को अंजाम देने में कई लोग शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है, और शीघ्र ही उन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

किसानों और कंपनी मैनेजर का बयान तथा ट्रांसफार्मर चोरी का मामला

वही चोरों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के कई गांव के दर्जनों किसान वहां पहुंच गए. मानिकपुर विद्युत पावर स्टेशन में चल रहे कार्य के मैनेजर पंकज पांडेय भी पहुंच गए.

Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

इन्होंने बताया कि कंपनी की तरफ से युद्ध स्तर पर काम चल रहा है और विगत 20 दिनों में 10 चोरियां हुई हैं, जिसमें लगभग 60 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है. विदित हो कि विगत दो दिन पूर्व बन्नी पंचायत के डीहरियां गांव के बधार में लगे कृषि ट्रांसफार्मर की भी चोरी कर ली गई थी, और इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन