JPSC-JSSC विवाद पर बक्सर में प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

झारखंड पुलिस द्वारा JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बक्सर में जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की.

विज्ञापन

JPSC JSSC Protest in Buxar : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक एवं परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलनरत विद्यार्थियों पर झारखंड पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बक्सर नगर इकाई द्वारा वीर कुंवर सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीत यादव ने की तथा संचालन ऋषि नंदन दुबे ने किया.

विभाग संयोजक और जिला संयोजक के बयान

मौके पर विभाग संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा, अपने अधिकारों और परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर आवाज उठाना विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार है. उनकी आवाज को लाठी के बल पर दबाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा, “JPSC-JSSC परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा आगामी परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित करना चाहिए.

नगर मंत्री और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की प्रतिक्रिया

नगर मंत्री विवेक पाण्डेय ने कहा, विद्यार्थियों की जायज मांगों को सुनने और समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी.

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने कहा, पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों का परीक्षा व्यवस्था पर विश्वास कायम रह सके.

Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

धन्यवाद ज्ञापन और कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में प्रियांशु शुभम ने सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता और गणमान्य लोग

मौके पर खेलों भारत प्रांत सह संयोजक मनीष सिंह, हिमांशु कश्यप, दुर्गेश पांडेय, आनंद पांडेय, रोहित मिश्रा, आदित्य सिंह, निर्भय ओझा, सुधांशु ओझा, श्रीहरि पांडेय, सागर सोनी, राहुल कुमार, नंदन कुमार सहित सैकड़ों छात्र, कार्यकर्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
आशुतोष सिंह

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन