Bihar Land Survey: 16.63 एकड़ भूमि की बंदोबस्ती रद्द, जानें मामला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Oct 2024 6:24 PM

विज्ञापन

Bihar Land Survey: बक्सर जिले के राजपुर अंचल के अनाबाद बिहार सरकार के नाम पर दर्ज 16.63 एकड़ भूमि की जमाबंदी को रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Land Survey बक्सर . जिले के राजपुर अंचल के मौजा राजपुर की 16.63 एकड़ भूमि की जमाबंदी प्रशासन ने रद्द कर दी है. कारण में बताया गया कि 16.63 एकड़ अनावाद बिहार सरकार की भूमि पर गलत तरीके जमाबंदी दर्ज करायी गयी थी. मामला जब अपर समाहर्ता के न्यायालय में पहुंचा, तो न्यायालय ने अनाबाद बिहार सरकार के नाम पर दर्ज भूमि की जमाबंदी रद्दीकरण करने का आदेश पारित कर दिया.

डीएम ने बताई वजह

इस संबंध में एडीएम चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले के राजपुर अंचल के अनाबाद बिहार सरकार के नाम पर दर्ज 16.63 एकड़ भूमि की जमाबंदी को रद्द कर दिया गया है. गौरतलब हो कि इससे पहले जिले के डिहरी अंचल के मौजा सूअरा के 55 बंदोबस्त धारियों की 25.75 एकड़ की जमाबंदी को प्रशासन ने रद्द कर दिया था. इन 55 बंदोबस्त धारियों को वर्ष 89/90 व 92/93 में तत्कालीन समाहर्ता ने बंदोबस्ती का पर्चा दिया था. लेकिन, करीब 26 वर्ष बाद प्रशासन ने इन बंदोबस्त धारियों की बंदोबस्ती का पर्चा रद्द कर दिया था.

आदेश में क्या बताया गया

अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी के न्यायालय से पारित आदेश पत्र के अनुसार, राजपुर अंचल के मौजा राजपुर थाना नं. सात, खाता संख्या 933, खेसरा संख्या 2151, 2153, 2155, 1940 की कुल रकबा 33 डी. (डिसमिल), खेसरा संख्या 3384, रकबा 13 डी., खेसरा 5243 की रकबा 2.96 एकड़, खेसरा 3563, 3564, 3526 की रकबा 1.32 एकड़, खेसरा 3094, 3098, 3099 की रकबा 67 डी., खेसरा 3534 की रकबा 21 डी., खेसरा 3742 की रकबा 6 डी, खेसरा 3690 की रकबा 60 डी. समेत मौजा सुअरा, थाना नं. 502 व खाता संख्या 933, खेसरा संख्या 1434, 2276, 1535, 2275 रकबा 10.35 एकड़ समेत कुल 16.63 एकड़ भूमि अनाबाद बिहार सरकार के नाम पर जमाबंदी दर्ज की गयी थी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: भूमि सर्वे में अमीनों के कारण हो रहा सबसे ज्यादा विवाद, सचिव ने दिया एक्शन का आदेश

पटना के मलाही पकड़ी से होगी मेट्रो की शुरुआत, रास्ते में होंगे 26 स्टेशन, इस दिन दौड़ेगी पहली मेट्रो

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन