बक्सर के ग्रामीण आवास सहायक का निधन, आवास कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

Author Manish mishra|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

photo. | Prabhat Khabar Network

बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड में कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक राजकुमार का बुधवार रात निधन हो गया. उनके असामयिक निधन से ग्रामीण आवास कर्मियों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. विभाग ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Buxar Gramin Awas Sahayak Death : बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की उनवास पंचायत में कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक राजकुमार का बुधवार देर रात निधन हो गया. उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही ग्रामीण आवास कर्मियों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि उनका निधन रात करीब 10 बजे हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनके निधन पर ग्रामीण आवास संघ, बक्सर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. संघ की ओर से परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया है.

Buxar News : दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

ग्रामीण आवास संघ के आह्वान पर गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत ग्रामीण आवास कर्मियों ने दिवंगत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

कर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सहकर्मियों ने कहा कि उनके जाने से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है.

Itarhi Block: सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक

राजकुमार के निधन से ग्रामीण आवास विभाग के कर्मियों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों में भी गहरा शोक व्याप्त है. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

राजकुमार का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है. उनकी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को लंबे समय तक याद किया जाएगा.

Also Read : बक्सर: डुमरांव में हल्की बारिश से धान रोपनी में आई तेजी, गर्मी से भी लोगों को राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन