ePaper

दुल्फा के मजदूर को कर्नाटक में बनाया बंधक, पीड़ित के भाई ने एसपी व डीएम से न्याय की लगायी गुहार

Updated at : 12 Nov 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
दुल्फा के मजदूर को कर्नाटक में बनाया बंधक, पीड़ित के भाई ने एसपी व डीएम से न्याय की लगायी गुहार

प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्फा गांव निवासी प्रेमचंद सिंह पिता गंगा प्रसाद सिंह के साथ लगभग एक दर्जन मजदूरों को कर्नाटक में जबरन बंधक बना लिया गया है.

विज्ञापन

राजपुर. प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्फा गांव निवासी प्रेमचंद सिंह पिता गंगा प्रसाद सिंह के साथ लगभग एक दर्जन मजदूरों को कर्नाटक में जबरन बंधक बना लिया गया है. इस संबंध में पीड़ित के भाई चंदन कुशवाहा ने बक्सर डीएम एवं एसपी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इनके द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि इनका छोटा भाई प्रेमचंद विगत कई महीनों से परिवार की आर्थिक तंगहाली को दूर करने लिए कर्नाटक के विजयपुर में रहकर वह किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में मशीन चलाने का काम करता था. उसने विगत दो दिन पूर्व घर पर फोन किया था कि वह 10 नवंबर को गाड़ी पकड़ कर गांव आयेगा, लेकिन जब वह गांव नहीं पहुंचा तो इसके परिजनों ने उसे फोन किया. जिसके फोन पर कई बार प्रयास करने के बाद बात नहीं हुई. किसी तरह से उसके भाई ने फोन कर और मोबाइल पर लोकेशन भेज कर रोते हुए जानकारी दिया कि वह अपने कार्य स्थल से निकलकर यहमार रेलवे स्टेशन जाकर गाड़ी पकड़ने वाला था. तभी कोई ठेकेदार अपने कुछ लोगों के साथ पहुंचकर वहां रेलवे स्टेशन पर बैठे बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लगभग एक दर्जन मजदूरों को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर गन्ने की खेत की ओर ले गये. जहां उनसे जबरन काम कराया जा रहा है. गांव आने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट भी किया जा रहा है. चंदन ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत में प्रेमचंद ने बताया कि उसे किसी तरह से बाहर निकाला जाये. उन लोगों से जबरन गन्ने के खेत में काम कराया जा रहा है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि संबंधित लोकेशन के थाना को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई कर इन्हें मुक्त कराया जायेगा. फिलहाल इसको लेकर परिजनों में डर की स्थिति बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन