Buxar News: धूमधाम से मनाया गया संगराव बाजार का वार्षिक समारोह

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 13 Apr 2025 9:22 PM

विज्ञापन

प्रखंड के संगराव गांव में शहीद जगदेव प्रसाद बाजार का 26 वां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

राजपुर

. प्रखंड के संगराव गांव में शहीद जगदेव प्रसाद बाजार का 26 वां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने किया. कार्यक्रम के आरंभ में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जालियावाला बाग़ हत्याकांड के अमर सेनानियो के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया.शहीदों की याद में संस्थापक सचिव मकरध्वज सिंह विद्रोही, मुखिया अनिल सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पार्षद पूजा कुमारी, शैलेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया गया. इसके बाद घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौड़ में बहुआरा के अख्तर यादव,अकोढ़ी के विजय बहादुर सिंह व पंचरतन सिंह के घोड़ा का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा. उपस्थित अतिथियों ने विजेता घुड़सवारों के बीच पुरस्कार वितरण किया. सांसद सुधाकर सिंह ने कहा की इस तरह के मेला का आयोजन होने से सभी को एक दूसरे के साथ मिलने का मौका मिलता है. जहां तक बाजार का सवाल है. सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है. अभी भी किसान काफी घुटन महसूस कर रहे है.इसके लिए कई बार लोकसभा में भी सवाल उठाया गया है. आगे भी किसान हित में आवाज उठाते रहेंगे. क्षेत्र में विकास के मुद्दे पर भी काम करेंगे. सभा को संबोधित करते हुए मकरध्वज सिंह विद्रोही ने कहा की इस ग्रामीण परिवेश में लगने वाला बाजार के अवसर आयोजित मेला भी भारतीय ग्रामीण होने का अहसास दिलाता है. शहीद जगदेव प्रसाद मार्केट लगाने का मुख्य मकसद क्षेत्र के गरीबो को रोजगार से जोड़कर उनकी समृद्धि बढ़ाना था, उसे हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना है. सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्यास कटारी और मिंटू हिटलर के बीच शानदार चैता का मुकाबला हुआ. इस मुकाबलें में दोनो टीम के कलाकारों ने चैती गीतों से समा बांध दिया.देशभक्ति चैती गीत से पूरे महफिल को देशभक्तिमय बना बना दिया. इनके भोजपुरी गीतो पर दर्शको ने खूब झूमा. बाजार समिति के तरफ से स्कूली छात्रों के बीच दौड़ प्रतियोगिता कराया गया. जिसमें स्कूली छात्र सूरज यादव, रणवीर कुमार, ब्रजेश कुमार, अनुज यादव, विवेक कुमार, आशिक कुमार, कृष्णा पांडेय, रौशन कुमार सिंह, शिवम कुमार व सीनियर वर्ग में फिरोज अंसारी, बंटी कुमार, सुजीत यादव का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा. इस बार मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में अच्छा अंक लाने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया.छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर संजय सिंह,रिंकू सिंह,शशिकांत सिंह, दीनदयाल कुशवाहा,मुकेश सिंह,मिथिलेश सिंह,हसामुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन