आग ने मचायी तबाही, 50 एकड़ खेत का पशु चारा जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड टीम गांव में घूम कर बुझाती रही आग

Updated at : 23 Apr 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
आग ने मचायी तबाही, 50 एकड़ खेत का पशु चारा जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड टीम गांव में घूम कर बुझाती रही आग

प्रखंड क्षेत्र के सुजायतपुर टोला गांव में बुधवार को भीषण आग ने तबाही मचा दिया. इस भीषण आग की चपेट में आए लगभग 50 एकड़ खेत में पड़ा पशु चारा के लिए डंठल जलकर पूरी तरह से राख हो गया.

विज्ञापन

राजपुर. प्रखंड क्षेत्र के सुजायतपुर टोला गांव में बुधवार को भीषण आग ने तबाही मचा दिया. इस भीषण आग की चपेट में आए लगभग 50 एकड़ खेत में पड़ा पशु चारा के लिए डंठल जलकर पूरी तरह से राख हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बधार में किसी के द्वारा खेत में कहीं से आग लगा दिया गया. जिससे निकली चिंगारी धीरे-धीरे सुलगना शुरू हो गया. 11:00 बजते ही तेज पछुआ हवा बहने के साथ ही वह आग बहुत ही काफी तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया. आग की तेज लपटे एवं धुआं को देख इस गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक आग फैल गयी. ग्रामीणों ने चिल्लाना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया. गांव के समाज सेवी सुमित सिंह के नेतृत्व में चंदन खरवार, पाथ सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने खेतों में लगे सबमर्सिबल को चालू कर आग बुझाना शुरू कर दिया. जिसकी सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने गांव के ग्रामीणों के साथ घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया जिससे गांव को भी सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन खेत में काटे गए गेहूं के डंठल पशु चारा के लिए रखा गया था. जल कर पूरी तरह से नष्ट हो गया. गांव के ग्रामीणों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार पशुओं के लिए भारी तबाही होगी. पशु चारा तो नष्ट हो ही गया खेत में लगे हरी घास भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गयी है. अब पशु पालक किसानों के समक्ष गंभीर समस्या हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंचती तो बस्ती में भी भयावह स्थिति होता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन