Buxar News: जेएनवी में 11वीं कला संकाय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 21 Jun 2025 9:48 PM

विज्ञापन

जेएनवी नावानगर द्वारा ग्यारहवीं कक्षा की मानविकी (कला) संकाय चयन परीक्षा 2025-26 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

नावानगर

. जेएनवी नावानगर द्वारा ग्यारहवीं कक्षा की मानविकी (कला) संकाय चयन परीक्षा 2025-26 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर ग्यारहवीं कक्षा में कला संकाय 2025 में नामांकन को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय नावानगर में 12 जुलाई 2025 को परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसकी जानकारी देते विद्यालय प्राचार्य कौशल कुमार ने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं में चयन परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन विद्यालय के कार्यालय में उपलब्ध है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है. उन्होंने आगे बताया कि वैसे उम्मीदवार जो 2024-25 शैक्षणिक सत्र में 10 वीं में उत्तीर्ण हुए है तथा किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10 वीं पास किए हो और जिनका जन्म तिथि 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच हो.विद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 8102498872 और 8757596828 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन