नावों के निबंधन के लिए विशेष कैंप में मिले 42 आवेदन

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 06 May 2026 9:59 PM

विज्ञापन

रामरेखाघाट व चौसा के महादेवा घाट पर आज भी लगेगा शिविर

विज्ञापन

बक्सर.

गंगा में धड़ल्ले से चल रहीं बिना निबंधन की नावों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है. इसके तहत जिला पदाधिकारी साहिला के निर्देश पर मंगलवार को बक्सर एवं चौसा प्रखंड में नावों के निबंधन और नाविकों को अनुज्ञप्ति देने की नियत से विशेष शिविर लगाये गये, जिसमें नाविकों से आवेदन लिये गये.

दो घाटों पर लगा शिविर :

शहर के रामरेखा घाट और चौसा स्थित महादेव घाट पर बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया. पहले दिन दोनों शिविरों में कुल 42 आवेदन प्राप्त किये गये. इनमें बक्सर में नाव निबंधन एवं अनुज्ञप्ति के लिए कुल 41 तथा चौसा अंचल क्षेत्र से मात्र एक आवेदन मिला. सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की देखरेख में लगे शिविर में बक्सर के राजस्व अधिकारी, नगर परिषद के नगर प्रबंधक, मोटर यान निरीक्षक तथा राजस्व अधिकारी चौसा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

आवेदन के लिए आज भी लगेगा शिविर :

यह शिविर गुरुवार को भी पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक रामरेखा घाट एवं महादेव घाट चौसा पर जारी रहेगा. उसमें बचे हुए सभी नाविकों से आवेदन लिए जायेंगे. प्रशासन ने सभी नाव मालिकों व नाविकों को हिदायत दी है कि वे समय पर पहुंचकर निबंधन करा लें, क्योंकि बगैर निबंधन नाव चलाना दंडनीय अपराध है.

अनिवार्य है नावों का निबंधन :

सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से सभी छोटी-बड़ी नावों का निबंधन अनिवार्य है. जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया है कि बिना निबंधन और अनुज्ञप्ति के किसी भी नाव का परिचालन नहीं होगा. यदि कोई नाविक बिना निबंधन के नाव चलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन