ePaper

Buxar News: फसल अवशेष जलाने पर होगी कार्रवाई

Updated at : 08 Apr 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: फसल अवशेष जलाने पर होगी कार्रवाई

प्रखंड के बारुपुर पंचायत अंतर्गत उत्तमपुर गांव में कृषि विभाग के तरफ से संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि रंजन प्रसाद सिंह यादव ने की

विज्ञापन

राजपुर

. प्रखंड के बारुपुर पंचायत अंतर्गत उत्तमपुर गांव में कृषि विभाग के तरफ से संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि रंजन प्रसाद सिंह यादव ने की. इस कार्यक्रम में कृषि अभियंत्रण सहायक निदेशक आशीष कुमार ने कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पराली का प्रबंध करने के लिए यंत्र का उपयोग करें. जिस पर 50 से 80% तक अनुदान है. इसके अलावा कई अन्य यंत्रों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी.जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने किसानों को संबोधित कर कहा कि इन दिनों गेहूं फसल की कटनी की जा रही है. अधिकतर किसान इसका प्रबंधन नहीं कर रहे हैं, जो काफी खेद जनक है.आप सभी से अपील है कि इन दिनों अपने खेत में जो भी अवशेष है, उसे खेतों में नहीं जलाए. अवशेष को जलाने पर हमें कई प्रकार की बीमारी भी हो रही है. स्वास्थ्य संबंधित आंख एवं कई प्रकार की गंभीर बीमारी होने से लोग परेशान हो रहे हैं. अगर हम इसका सही तरीके से प्रबंध करें तो इसका हम लोग पशु चारा के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फसल अवशेष को जलाने के बाद एक तरफ वायु मंडल में जहर घुल रहा है, तो दूसरी तरफ मिट्टी के आवश्यक पोषक तत्व भी नष्ट हो रहे हैं. इसके लिए खेतों में कटनी के समय कई यांत्रिक मशीन भी आ गया है. जिसका इस्तेमाल कर हम आसानी से इसका मैनेजमेंट कर सकते हैं.कला जत्था के कलाकारों ने भी अपने कला के माध्यम से किसानों को जागरूक किया कि अगर हम फसल को जलाते हैं तो आने वाला दिन काफी खतरनाक हो सकता है. बदलते समय एवं जलवायु में हो रहे लगातार परिवर्तन से धरती पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. अगर कोई किसान अपने खेतों में अवशेष को जलाते हैं तो पकड़े जाने पर उन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सरकारी योजनाओं से भी वंचित किया जाएगा. आत्मा के उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर किशोर ने भी कई योजनाओं से अवगत कराया. इस मौके पर पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान,कृषि समन्वयक संजय कुमार, धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार राय, शशि भूषण सिंह ,उद्यान पदाधिकारी मुन्ना कुमार सिंह,जितेंद्र सिंह किसान राजेश्वर सिंह, पैक्स अध्यक्ष भरत सिंह,ऋषिमुनि सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन