Buxar News: काम में तेजी लाएं नहीं तो सीओ सहित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई: एसडीएम
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 08 Apr 2025 9:17 PM
विज्ञापन
अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला चौगाई अंचल कार्यालय का निरीक्षण मंगलवार को एसडीएम राकेश कुमार के द्वारा किया गया.
विज्ञापन
डुमरांव
. अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला चौगाई अंचल कार्यालय का निरीक्षण मंगलवार को एसडीएम राकेश कुमार के द्वारा किया गया. इस दौरान एसडीएम के द्वारा अंचल कार्यालय के विभिन्न फाइलें एवं डोंगल को खंगाला गया. मौके पर अंचलाधिकारी गौतम कुमार को निर्देश दिया गया कि तय समय सीमा के अंदर आवेदक के आवेदनों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें. वैसे आवेदक जो दाखिल खारिज, परिमार्जन, परिमार्जन प्लस और अभियान बसेरा टू को समय सीमा के अंदर कागजातों को सत्यापित कर कार्य को निपटाए. अगर तय समय सीमा के अंदर कार्य नहीं किया गया या कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि चौगाई अंचल कार्यालय के मंगलवार को निरीक्षण किया गया. मौके पर चौगाई अंचलाधिकारी के साथ पंचायत की सभी कर्मचारी मौजूद थे. इस दौरान एसडीएम ने अंचलधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि तय समय एवं सीमा के अंदर दाखिल खारिज व परिमार्जन का निष्पादन करना सुनिश्चित करें. यदि तय समय सीमा के अंदर कार्य नहीं होता है तो अंचलाधिकारी सहित कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान एसडीएम के द्वारा अंचल कार्यालय के विभिन्न फाइलों के साथ दाखिल खारिज के आवेदन, परिमार्जन प्लस टू का आवेदन व विभिन्न फाइलों को खंगाला गया. उन्होंने बताया कि दाखिल खारिज व परिमार्जन का तय समय सीमा एक महीना है. एक महीने के अंदर प्रस्तुत कागजातों की जांच कर इसका निष्पादन करें. तय समय सीमा से अधिक समय लगाने पर अंचलाधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उनके द्वारा अभियान बसेरा टू का भी जायजा लिया गया. जिसमें तेजी लाने के लिए अंचलाधिकारी सहित कर्मचारियों को निर्देश जारी किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










