Buxar News: अनाधिकृत रूप से डीइओ कार्यालय पहुंचने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 02 Sep 2025 8:55 PM
बक्सर जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन ने कार्यालय के आसपास अनधिकृत रूप से दिखने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है
बक्सर. बक्सर जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन ने कार्यालय के आसपास अनधिकृत रूप से दिखने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है इसके साथ ही संबंधित शिक्षक के प्रधानाध्यापक पर भी कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया गया है. जिसको लेकर शिक्षकों में भय का माहौल कायम हो गया है. ज्ञात हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय अनाधिकृत रूप से शिक्षक अपना कार्य करने को लेकर पहुंच रहे हैं. ऐसी स्थिति में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है. इसको ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अनादिकृत रूप से कार्यालय परिसर में दिखाई देने वाले शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया है. पत्र के माध्यम से कहा गया है कि शिक्षक अपनी समस्याओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से कार्यालय को भेजें. इसके साथ ही कहा है कि शनिवार को लगने वाले शिक्षक दरबार में हुए अपनी समस्याओं को रख सकते हैं. जिसका समाधान होगा अन्यथा अनाधिकृत रूप से पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










