Buxar News: अनुमंडलीय अस्पताल में हीट वेव के मरीजों के लिए बनाया गया अलग वार्ड
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

समय से पहले बढते हुए भीषण गर्मी व लू की स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल में अलग से 10 बेड का वार्ड बनाया गया है
विज्ञापन
डुमरांव
. समय से पहले बढते हुए भीषण गर्मी व लू की स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल में अलग से 10 बेड का वार्ड बनाया गया है. इस वार्ड में केवल गर्मी व लू वाले मरीजों को रखा जायेगा, साथ ही इलाज भी किया जायेगा. वार्ड पुरी तरह से एयरकंडीशन से युक्त रहेगा. अनुमंडलीय अस्पताल के उपाध्यक्ष डाक्टर गिरीश सिंह ने बताया कि लू और हिट वेब को देखते हुए अस्पताल के एक वार्ड में 10 बेड सुरक्षित रख दिया गया है. वार्ड में पांच पारा मीटर मोनिटर से मरीजों का इलाज होगा. उन्होंने बताया कि डेडिकेट वार्ड में 24 घंटे डाक्टरों व पारा मेडिकल कर्मियों की तैनाती रहेगी. प्रतिदिन स्वास्थ्यकर्मीयो की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई जाएगी. इस डेडिकेटेड वार्ड में सभी प्रकार की दवाएं एवं आवश्यक उपकरण के साथ चिकत्सक 24 घंटे मौजूद रहेंगे. इस दौरान उन्होंने बताया कि हिट वेब से बचने के लिए लोग धूप से परहेज़ करें, धूप में न निकले. आवश्यक कार्य को सुबह-शाम करें और हिट वेब से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन को पालन करें. उन्होंने बताया कि अगर किसी आवश्यक कार्य से धूप में निकलना पड़े तो उचीत मात्रा में पानी के साथ इलेक्ट्राल, ओ आरएस का घोल पीकर घर से निकले. दोपहर में घर से निकलने से पहले गमछे से सर व मुह को ढक कर निकले इसके साथ ही उनके द्वारा बताया गया दोपहर में घर से निकलने से पहले गमछे से सर व मुह को ढक कर निकले इसके साथ ही उनके द्वारा बताया गयाकि खाली पेट न रहे समय-समय से कुछ न कुछ खाते रहे. इससे लू एवं हिट वेब होने की कम खतरा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










