बिहार में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो हुई हादसे के शिकार, दूल्हे की भांजी और दोस्त की मौत

Updated:
विज्ञापन

Rajasthan Accident, Symbolic Image

Bihar Accident News: बक्सर में शुक्रवार देर रात शादी की खुशी मातम में बदल गई, जब बारात से लौट रही एक स्कार्पियो गरहथा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दूल्हे के दोस्त और भांजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Bihar Accident News: बिहार के बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई. बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो कार गरहथा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दर्दनाक हादसे में दूल्हे के दोस्त मोनू बिंद (22) और उसकी भांजी राधिका कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

गरहथा पुल पर हुआ हादसा

हादसा रात करीब 11 बजे एनएच-922 पर हुआ. स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कई मीटर दूर जाकर गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार लोग सीटों के बीच फंस गए, जिससे उन्हें निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी.

शादी से लौट रहे थे सभी

मृतक और घायल सभी लोग भरियार निवासी संजय बिंद की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे. शादी ब्रह्मपुर के एक मैरेज हॉल में आरा की रेणु कुमारी से हुई थी. हादसे के वक्त दूल्हे के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार स्कार्पियो से घर लौट रहे थे.

पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

इस भीषण सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. सभी घायलों को बक्सर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

हादसे ने ली दो जिंदगियां

मृतकों की पहचान भरियार के रहने वाले मोनू बिंद और बिहिया की रहने वाली सुमित बिंद की पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई है. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस कारण हुआ.

Also Read: पटना जंक्शन जाने के लिए अब इन रास्तों का करें उपयोग! मल्टी मॉडल हब के लिए बदले रूट, जानें कहां से मिलेगी एंट्री और एग्जिट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन