भारी मात्रा में शराब बरामद एक तस्कर भी गिरफ्तार

बक्सर : नगर थाने की पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को सिपाही गंगा घाट के पास से शनिवार की रात बरामद किया है. इस दौरान एक तस्कर की भी गिरफ्तारी हुई है, जिससे पुलिस पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने 135 बोतल शराब […]
बक्सर : नगर थाने की पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को सिपाही गंगा घाट के पास से शनिवार की रात बरामद किया है. इस दौरान एक तस्कर की भी गिरफ्तारी हुई है, जिससे पुलिस पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने 135 बोतल शराब फ्रूटी के पैक और 15 बोतल विदेश शराब बरामद की है.
इस संबंध में एसडीपीओ शैशव यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की एक बड़ी खेप बक्सर लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी,
जहां से सिपाही गंगा घाट से शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस को देखते ही कारोबारी भागने लगा, जिसे दौड़ कर पुलिस ने धर दबोचा. पकड़ा गया कारोबारी कृतपुरा गांव निवासी सुनील यादव बताया जाता है. पुलिस उसकी निशानदेही पर तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




