दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

Updated at : 22 May 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को किया गायब मृतका के पिता के बयान पर एफआइआर दर्ज धनसोई : धनसोई में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है. दहेज लोभियों ने महिला को जलाने के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया. विवाहिता के पिता […]

विज्ञापन

साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को किया गायब

मृतका के पिता के बयान पर एफआइआर दर्ज
धनसोई : धनसोई में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है. दहेज लोभियों ने महिला को जलाने के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया. विवाहिता के पिता के बयान पर ससुर, सास, पति समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर ली. जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के बेलवइया गांव निवासी सुभाष सिंह ने अपनी बेटी डिंपल की शादी धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी श्याम नारायण सिंह के पुत्र सोनू कुमार से 2016 में की थी.
शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल के लोगों द्वारा डिंपल को प्रताड़ित किया जाने लगा, जिसकी शिकायत डिंपल ने अपने परिजनों से की थी, जिसके बाद कई बार पंचायत भी हुई थी. दहेज की मांग पूरा न होते देख दहेज लोभियों ने डिंपल को जिंदा जलाकर मार दिया. इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया. विवाहिता के पिता को जब इसकी जानकारी मिली, तो उसने डिंपल के ससुराल के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि और लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद से ही सभी लोग फरार चल रहे हैं. इस संबंध में धनसोई थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि चार में से तीन को जेल भेजा जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन