पूजा के दौरान मंदिर में चली गोली, सेवानिवृत्त जवान जख्मी
Updated at : 17 May 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

मंदिर परिसर में मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची पुलिस बगेनगोला : ब्रह्मपुर मंदिर में पूजा के दौरान गोली चलने से सेवानिवृत्त जवान जख्मी हो गया. मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गयी. जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. जवान के पैर में गोली लगी है. घटना की सूचना […]
विज्ञापन
मंदिर परिसर में मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची पुलिस
बगेनगोला : ब्रह्मपुर मंदिर में पूजा के दौरान गोली चलने से सेवानिवृत्त जवान जख्मी हो गया. मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गयी. जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. जवान के पैर में गोली लगी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की. मामला दर्ज करते हुए हथियार का लाइसेंस रद्द करने के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव निवासी नागेंद्र नाथ
ओझा उर्फ बबुआ ओझा सुबह अपना लाइसेंसी हथियार लेकर ब्रह्मपुर स्थित ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में आये थे. जहां पूजा करते वक्त गिर पड़े. हथियार नीचे गिरते ही फायरिंग हो गयी और गोली सेवानिवृत्त जवान के पैर में लग गयी. जिससे वह जख्मी हो गया. हालांकि हादसे के वक्त मंदिर परिसर में ज्यादा भीड़ नहीं थी. नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. इस संबंध में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही जवान के लाइसेंस रद्द करने को लिखा गया है. उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में अस्त्र शस्त्र लेकर प्रवेश करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहता है. इसके बावजूद हथियार लेकर मंदिर परिसर में जाना कानून का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. संबंधित सेवानिवृत्त जवान पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




