छात्रों के साथ धोखाधड़ी बरदाश्त नहीं
Updated at : 17 May 2017 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्र सरकार शिक्षा के साथ कर रही खिलवाड़ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार बक्सर : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बक्सर जिला पर्षद ने नीट और एसएससी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शहर के ज्योति चौक पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एआइएसएफ की जिलाध्यक्ष सरिता […]
विज्ञापन
केंद्र सरकार शिक्षा के साथ कर रही खिलवाड़
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार
बक्सर : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बक्सर जिला पर्षद ने नीट और एसएससी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शहर के ज्योति चौक पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एआइएसएफ की जिलाध्यक्ष सरिता कुमारी ने की. वहीं छात्रों ने जमकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लगातार शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. एआइएसएफ छात्रों के साथ हो रहे धोखाधड़ी को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. जब तक इस मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तब तक आंदोलन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि सरकार इसकी जांच कराया और दोषियों को सजा दिलाये. वहीं एआइएसएफ के सचिव पृथ्वी कुमार ने कहा कि सरकार ने शिक्षा का बजट तो कम किया है और अब घोटाला को भी रोकने में विफल हैं. जिसको लेकर हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगा. छात्रों के हित के लिए एआइएसएफ हर कदम उठाने के लिए तैयार हैं. मौके पर विमल कुमार, प्रभात कुमार, क्षितिज केशरी, दीपक कुमार, चंदन कुमार, आदित्य कुमार, अंकित कुमार, उमेश कुमार, किशन कुमार, कौशल कुमार, कुमार राज, अरुण पांडेय, ऋषिकेश कुमार, अमन कुमार वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




