भोजपुर में बक्सर पुलिस पर हमला

Updated at : 16 May 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर में बक्सर पुलिस पर हमला

बक्सर : भोजपुर में छापेमारी करने गयी बक्सर पुलिस पर सोमवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया. घटना भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव में घटित हुई. ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद बक्सर पुलिस बैरंग लौट गयी. घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंचे, जहां पुलिस के कार्य में […]

विज्ञापन

बक्सर : भोजपुर में छापेमारी करने गयी बक्सर पुलिस पर सोमवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया. घटना भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव में घटित हुई. ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद बक्सर पुलिस बैरंग लौट गयी. घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंचे, जहां पुलिस के कार्य में बाधा डालने और झड़प करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.

जानकारी के अनुसार बक्सर के नगर थाना में दर्ज अपहरण के एक मामले में केस का सत्यापन करने के लिए नगर पुलिस चरपोखरी के मलौर गांव पहुंची थी, जहां ग्रामीणों का कहना था कि अंबिका पासवान के पुत्र जग नारायण पासवान की मौत हो चुकी है. पुलिस ने जब इसकी सत्यता जानने की कोशिश की, तो ग्रामीण उग्र हो उठे और पुलिस के साथ झड़प करने लगे. इस दौरान बक्सर पुलिस के दो जवानों को हल्की चोटें भी आयीं. मामले को तूल पकड़ता देख बक्सर पुलिस बैरंग वापस लौट गयी.

चरपोखरी के मलौर गांव में अपहरण के आरोपित का सत्यापन करने पहुंची थी पुलिस
ग्रामीणों के विरोध के बाद बैरंग लौटी पुलिस, झड़प में शामिल होनेवाले लोगों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन