राजपुर में बेलगाम ट्रैक्टर ने दो को रौंदा

Updated at : 16 May 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
राजपुर में बेलगाम ट्रैक्टर ने दो को रौंदा

राजपुर : राजपुर में बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

राजपुर : राजपुर में बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कोच डेरा गांव निवासी ललन सिंह का पुत्र सोनू सिंह बाइक से अपने भाई के साथ राजपुर जा रहा था. इसी दौरान बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर पावर सब स्टेशन के समीप तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. काफी देर के बाद दोनों बच्चों की शिनाख्त हो पायी.
घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जिससे कुछ देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया. इधर हादसे के बाद मृतक परिजनों के घर कोहराम मचा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन