चार डॉक्टरों समेत 17 कर्मियों का वेतन काटा
Updated at : 13 May 2017 11:33 PM (IST)
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएस के आदेश पर काटा गया वेतन बक्सर : अपने कार्य में लापरवाही बरतनेवाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के प्रति सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल के कार्य में लापरवाह […]
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएस के आदेश पर काटा गया वेतन
बक्सर : अपने कार्य में लापरवाही बरतनेवाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के प्रति सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल के कार्य में लापरवाह डॉक्टरों एवं कर्मियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्रवाई के तहत चार डॉक्टरों एवं डेढ़ दर्जन स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन कटौती का निर्देश दिया है. सिविल सर्जन के आदेश के आलोक में हाजिरी काटे गये दिवसों के वेतन की कटौती की गयी है. सिविल सर्जन के इस कार्रवाई से सदर अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मियों में भय का माहौल कायम हो गया है.
सदर अस्पताल के कार्य के प्रति लापरवाह डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सुधारने की पहल शुरू की है, जिससे कि सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सके. जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन बीच-बीच में औचक निरीक्षण कर कार्य में लापरवाह डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की पहल शुरू की है.
इन पर हुई वेतन कटौती की कार्रवाई : कार्य के प्रति लापरवाह डॉक्टर अनिमेष कुमार का एक दिन, डॉ अविनाश का 18 दिनों, डॉ बीएन चौबे का तीन दिनों, डॉ गीता कुमारी के एक दिन का वेतन काटा गया है. वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों जीएनएम राकेश कुमार का 15 दिनों, सुषमा कुमारी का तीन दिनों, रोहित गौतम का चार दिनों,
धीरज कन्नौजिया का 11 दिनों, मनीषा का एक दिन, पूनम सिंह का एक दिन, प्रत्युष का एक दिन, माला कुमारी का दो दिनों का, सीमा कुमारी का चार दिनों का, पिंकी कुमारी का चार दिनों का, वंदना कुमारी का तीन दिनों का, शिप्पू कुमारी का दो दिनों का, श्वेता रंजन का दो दिनों का वेतन काटा गया है. वहीं अन्य कर्मी बतकी देवी की पांच दिन, स्वीपर मो. शमशाद पांच दिन, रामजी राम का 10 दिनों एवं नागमणी सिंह का दो दिनों का वेतन कट गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




