भारी मात्रा में शराब बरामद, कई गिरफ्तार

बक्सर : प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद शराबियों पर नकेल कसने की कवायदें सिफर होने के बाद मुख्यमंत्री के कड़े रुख के कारण जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के करीब दर्जन भर मुहल्लों में पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की, जिसमें दो दर्जन शराबी गिरफ्तार किये गये. वहीं, पुलिस ने […]
बक्सर : प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद शराबियों पर नकेल कसने की कवायदें सिफर होने के बाद मुख्यमंत्री के कड़े रुख के कारण जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के करीब दर्जन भर मुहल्लों में पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की, जिसमें दो दर्जन शराबी गिरफ्तार किये गये. वहीं, पुलिस ने भारी मात्रा में शराब भी बरामद किया. बताया जाता है कि डीएम रमण कुमार व एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के संयुक्त आदेश पर एएसपी शैशव यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.टीम ने नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल के साथ शहर में शराब व शराबियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें शहर के नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी, बस स्टैंड, नयी बाजार,सदर अस्पताल, मलहचकिया,
चरित्रवन व श्मशान घाट समेत कई रिहायशी इलाकों में छापेमारी की गयी.छापेमारी टीम में टाउन इंस्पेक्टर राघव दयाल के नेतृत्व में गठित टीम में टाइगर मोबाइल व एसआइटी के सिपाही शामिल थे. वहीं, वीर कुंवर सिंह सेतु से टाइगर मोबाइल के सिपाहियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये लोगों के पास से 36 बोतल शराब की बरामदगी की गयी.दोनों यूपी से शराब लेकर आ रहे थे. गौरतलब हो कि बुधवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान डीएम व एसपी से दो टूक कहा था कि शराबबंदी के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




