डीजे की धुन पर नाचने को लेकर बेताब थे बाराती, दूल्हा समेत पिट गये रिश्तेदार

Updated at : 11 May 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
डीजे की धुन पर नाचने को लेकर बेताब थे बाराती, दूल्हा समेत पिट गये रिश्तेदार

बक्सर : बिहार के बक्सर में डीजे की धुन पर नाचने को लेकर सोनवर्षा ओपी के ब्रह्म टोला गांव में ग्रामीण और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दर्जन भर बराती जख्मी हो गये. इस घटना में दूल्हा और दूल्हे के पिता की भी पिटाई कर दी गयी. किसी तरह थाने में भाग कर […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर में डीजे की धुन पर नाचने को लेकर सोनवर्षा ओपी के ब्रह्म टोला गांव में ग्रामीण और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दर्जन भर बराती जख्मी हो गये. इस घटना में दूल्हा और दूल्हे के पिता की भी पिटाई कर दी गयी. किसी तरह थाने में भाग कर दोनों ने अपनी जान बचायी. पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराकर विवाह का कार्य संपन्न कराया गया.

जानकारी के अनुसार नावानगर थाना के वैना गांव निवासी नंदन यादव के पुत्र सोनू कुमार की बरात सोनवर्षा ओपी के ब्रह्मटोला निवासी काशी यादव के यहां गयी थी डीजे पर नाचने को लेकर वहां के ग्रामीणों से बरातियों का तू-तू मैं-मैं हो गया. फिर क्या था वहां के लोग बरातियों को पीटने लगे. आक्रोशित दूल्हा सोनू को भी नहीं छोड़े साथ ही उसके पिता नंदन यादव, जगदेव यादव, विकास यादव, संतोष यादव समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गये.

माेबाइल ने खोला आशिकी का राज, प्रेमी के साथ मिल कर करवाना चाहती थी पति की हत्या!

इसकी पुष्टि करते हुए ओपी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि दूल्हा स्वयं ओपी में आया था कि मारपीट हो रही है. इस पर ततपरता दिखाते हुए प्रभारी ने पेट्रोलिंग पार्टी को वहां भेजा, तब जाकर मामला शांत हुआ और विवाह संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन