विक्रमशिला से टकराया जानवर, इंजन फेल

बक्सर : टुड़ीगंज व डुमरांव रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस से एक जानवर टकरा गया, जिससे ट्रेन का इंजन फेल हो गया. इंजन फेल होने से लगभग डेढ़ घंटे तक अप व डाउन लाइन बाधित रहा. एक घंटे बाद बक्सर से मालगाड़ी का इंजन काटकर घटनास्थल पर लगाया गया और उसे […]
बक्सर : टुड़ीगंज व डुमरांव रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस से एक जानवर टकरा गया, जिससे ट्रेन का इंजन फेल हो गया. इंजन फेल होने से लगभग डेढ़ घंटे तक अप व डाउन लाइन बाधित रहा. एक घंटे बाद बक्सर से मालगाड़ी का इंजन काटकर घटनास्थल पर लगाया गया और उसे आगे रवाना किया. बुधवार की देर रात 8 बज कर 14 मिनट पर भागलपुर से नयी दिल्ली की ओर जा रही 12367 अप विक्रमशिला एक्सप्रेस जब टुड़ीगंज रेलवे फाटक से गुजर रही थी तभी एक जानवर ट्रेन से टकरा गया. जानवर के टकराने से इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




