यूपी में काम से बिहार में लगा जाम

Updated at : 11 May 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी में काम से बिहार में लगा जाम

तीसरे दिन भी चौसा-गाजीपुर अंतरराज्यीय मार्ग पर रेंगते रहे वाहन चौसा : चौसा-गाजीपुर अंतरराज्यीय मार्ग पर चल रहे मरम्मती कार्य को लेकर चौसा में बुधवार को महाजाम की समस्या देखने को मिली़ बता दें कि यूपी में कई जगहों पर सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है, जिससे कारण आये दिन ट्रकों का गुला टूटना […]

विज्ञापन

तीसरे दिन भी चौसा-गाजीपुर अंतरराज्यीय मार्ग पर रेंगते रहे वाहन

चौसा : चौसा-गाजीपुर अंतरराज्यीय मार्ग पर चल रहे मरम्मती कार्य को लेकर चौसा में बुधवार को महाजाम की समस्या देखने को मिली़ बता दें कि यूपी में कई जगहों पर सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है, जिससे कारण आये दिन ट्रकों का गुला टूटना व खराब होना आम बात हो गयी है. इसी को लेकर यूपी सीमा में पड़नेवाली सड़क का मरम्मती कार्य चल रहा है, जिसके कारण पिछले तीन दिनों से यातायात वन-वे हो गया है. चौसा से गाजीपुर को जानेवाले मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात से ही लोडेडे वाहनों के जाम से बिहार से यूपी को जानेवाले लोडेड ट्रकों की लंबी कतार लग गयी है.
चौसा यादव मोड़-गाजीपुर अंतरराज्यीय मार्ग पर सोमवार की रात से ही वाहनों की जाम के चलते यूपी के भदौरा गांव से लेकर चौसा कर्मनाशा पुल, चौसा यादव मोड़, अखौरीपुर गोला, कोचाढ़ी, पशु मेला, बारा मोड़ से चौसा बहादुरपुर तक करीब बीस किलोमीटर तक मुख्य मार्ग के किनारे ट्रकों की लंबी कतार लगी है़ बुधवार को भी दिन भर ट्रैफिक वन-वे रहा़ महाजाम में मरीजों को बीएचयू ले जानेवाले कई एंबुलेंस भी फंसे रहे, जिससे मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन काफी परेशान दिखे. जाम को हटाने में व यातायात को दुरुस्त करने में पुलिस को दिन भर भाग-दौड़ करना पड़ा. राहत की बात यह रही कि केवल यूपी में जानेवाले लोडेड ट्रक ही जाम में फंसे हैं. वही छोटे व हल्की गाड़ियों का परिचालन रोक-राेक कर जारी रखा गया है.
यूपी के गहमर-करहिंयां गांव के पास चल रहा मरम्मती कार्य
चौसा-गाजीपुर मार्ग पर यूपी क्षेत्र के भदौरा गांव के पास प्रशासन के द्वारा सड़क की मरम्मती का कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते वन-वे ट्रैफिक के तहत वाहनों का परिचालन जारी किया गया है. हालांकि मंगलवार की रात में सैकड़ों ट्रक यूपी बाॅर्डर पार कर गये थे, फिर भी चौसा क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर ट्रकों की लंबी कतार कम नहीं हुई है. जाम के कारण दिन भर आम यात्री परेशान रहे.
बराती भी रहे दिन भर परेशान
चौसा क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार के कारण बुधवार को बरात जानेवाले लोग भी फंसे रहे. दिन भर बराती जाम से जूझते नजर आये. गंगा सेतू बक्सर पर भारी वाहनों के परिचालन बंद होने से चौसा कर्मनाशा पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन