रमेश को मिला फ्रिज व संजय को वाशिंग मशीन

Updated at : 31 Dec 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
रमेश को मिला फ्रिज व संजय को वाशिंग मशीन

दूसरे दिन भी प्रभात खबर ने की उपहारों की बौछार सैकड़ों पाठकों को मिला उपहार, पाठक हुए खुश बक्सर : शुक्रवार को प्रभात खबर ने इनामी कूपन के माध्यम से दूसरे दिन भी पाठकों के बीच कई आकर्षक उपहारों का वितरण किया. उपहार पाने के लिए कोइरपुरवा स्थित प्रभात खबर कार्यालय में सुबह से शाम […]

विज्ञापन

दूसरे दिन भी प्रभात खबर ने की उपहारों की बौछार

सैकड़ों पाठकों को मिला उपहार, पाठक हुए खुश

बक्सर : शुक्रवार को प्रभात खबर ने इनामी कूपन के माध्यम से दूसरे दिन भी पाठकों के बीच कई आकर्षक उपहारों का वितरण किया. उपहार पाने के लिए कोइरपुरवा स्थित प्रभात खबर कार्यालय में सुबह से शाम तक पाठकों की भीड़ लगी रही. पाठक अपने कूपन के साथ आ रहे थे और नंबर स्क्रैच कर निश्चित उपहार पा रहे थे. बसांव मठिया के रमेश चंद्र लाल अस्थाना को बंपर इनाम के रूप में रेफ्रिजरेटर और संजय कुमार ओझा को वाशिंग मशीन मिली.

वहीं, सेंट्रल जेल तुर्कचकिया के शबनम परवीन को मिक्सर ग्राइंडर, नेहरू नगर के आदित्य कुमार को एलइडी टीवी, फ्लैट ग्रील्ड तीन लोगों को मिला, जिसमें डुमरांव खिरौनी के लीलावती देवी, एकरासी के कृष्ण कुमार एवं इटाढ़ी रोड के श्रीप्रकाश शामिल रहे. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पाठकों ने अपना उपहार लिया. उपहार को पाकर पाठक काफी खुश थे.

उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर ने माॅनसून धमाका के तहत पाठकों के बीच उपहार वितरित किया. पूरे दिन ठंड रही बावजूद इसके उपहार लेने के लिए पाठकों की भीड़ में कमी नहीं आयी. लकी ड्रा के द्वारा पाठकों को उपहार दिया गया. प्रभात खबर के इस पहल को पाठकों ने सराहा. पाठकों ने कहा कि प्रभात खबर की यह पहल काफी सराहनीय है. अन्य पाठकों को बॉल्टी, कुरसी, सहित और सर्विस वाउल सेट उपहार स्वरूप दिया गया. इस अवसर पर सरकुलेशन हेड अनुराग सिंह सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन