साहब! मेरी हत्या के बाद गिरफ्तार होंगे अपराधी

Updated at : 28 Dec 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
साहब! मेरी हत्या के बाद गिरफ्तार होंगे अपराधी

जिलाधिकारी के यहां आवेदन देकर मुखिया ने लगायी गुहार बक्सर : साहब मेरी हत्या हो जाने के बाद मेरे पिता के हत्या में शामिल लालबाबू चौधरी और मंटू यादव गिरफ्तार होंगे. बसपा नेता मिल्लू चौधरी के पुत्र सह बगेन पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के यहां आवेदन देकर मंगलवार को गुहार लगायी. […]

विज्ञापन
जिलाधिकारी के यहां आवेदन देकर मुखिया ने लगायी गुहार
बक्सर : साहब मेरी हत्या हो जाने के बाद मेरे पिता के हत्या में शामिल लालबाबू चौधरी और मंटू यादव गिरफ्तार होंगे. बसपा नेता मिल्लू चौधरी के पुत्र सह बगेन पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के यहां आवेदन देकर मंगलवार को गुहार लगायी. मुखिया ने बताया कि हत्या में शामिल होने के बाद भी वरूआ गांव निवासी लालबाबू चौधरी और मंटू यादव खुलेआम घूम-घूमकर धमकी दे रहे हैं.
इसके पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. सोमवार को भी मुखिया से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी. इस घटना के बाद मुखिया का परिवार पूरी तरह से डरा और सहमा हुआ है. इधर गिरफ्तार हरेंद्र चौधरी और फादर चौधरी पर स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाने की मांग की है. विदित हो कि 29 अप्रैल को बसपा नेता मिल्लू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो अभी भी पुलिस की गिरफ्तसे बाहर हैं.
राजनीतिक साजिश के तहत मुखिया मेरे बेटे को फंसा रहे हैं : मुखिया ने जिस व्यक्ति पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप ल
गाया है. उसके पिता चक्रवर्ती चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय टीम गठित कर जांच कराने की मांग की है. चक्रवर्ती चौधरी ने बताया कि मेरे बेटे पर लगाये गये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं. उनसे हमारी पुरानी रंजिश चल रही है, जिस कारण इस तरह का मनगढ़ंत आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन