कामख्या धाम का फेल हुआ इंजन, हंगामा

Updated at : 27 Dec 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
कामख्या धाम का फेल हुआ इंजन, हंगामा

परेशानी. बक्सर स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, दूसरा इंजन मंगा कर किया गया रवाना बक्सर : लोकमान्य तिलक कामख्या धाम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो जाने के कारण सोमवार को ट्रेन घंटों बक्सर स्टेशन पर खड़ी रही. इसके कारण सफर कर रहे यात्रियों को ट्रेन खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा. […]

विज्ञापन

परेशानी. बक्सर स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, दूसरा इंजन मंगा कर किया गया रवाना

बक्सर : लोकमान्य तिलक कामख्या धाम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो जाने के कारण सोमवार को ट्रेन घंटों बक्सर स्टेशन पर खड़ी रही. इसके कारण सफर कर रहे यात्रियों को ट्रेन खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा. यात्री जब ट्रेन खुलने में देरी होने की वजह को जानने के लिए स्टेशन प्रबंधक एमके पांडेय के पास गये, तो उन्होंने कहा गया थोड़ी देर में ट्रेन खुल जायेगी. दो तीन घंटे तक यही कहा जाता रहा. ट्रेन खड़ी रहने के कारण यात्री आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. तब जाकर यात्रियों को इंजन फेल होने की सूचना मिली.
मुगलसराय से इंजन मंगाने के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया. वहीं, दूसरी तरफ डाउन लाइन में बक्सर और डुमरांव के बीच मेगा ब्लॉक रहने के कारण पांच घंटे तक डाउन लाइन का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. जिस कारण डाउन में जानेवाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. जानकारी के अनुसार जैसे ही लोकमान्य तिलक कामख्या धाम एक्सप्रेस जैसे ही 11.54 बक्सर स्टेशन पहुंची. इंजन में आयी तकनीकी खराबी के कारण खराब हो गयी. इससे 3.55 बजे तक बक्सर स्टेशन के डाउन लाइन पर ट्रेन खड़ी रही. इधर ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
दिलदारनगर में रुकी रही राजधानी एक्सप्रेस : मेगा ब्लॉक और बक्सर के डाउन लाइन में लोकमान्य कामख्या धाम एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की वजह से डाउन में जानेवाली रेलवे के परिचालन पर काफी बुरा असर पड़ा. दिलदारनगर में राजधानी एक्सप्रेस रूकी रही. वहीं, भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस धीना तथा कई ट्रेनों को मुगलसराय जंकशन पर रोके रखा गया. मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से शुरू हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन