साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 35 हजार रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Nov 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : नोटबंदी के बीच भी साइबर अपराधियों के करनामे रुक नहीं रहे हैं. टाउन थाना क्षेत्र के मलहचकियां में साइबर क्राइम से जुड़ा एक मामला प्रकाश में आया. जानकारी के अनुसार मलहचकिया के मुन्ना राय को फोन पर खाता बंद होने की सूचना मिली. फोन पर कहा गया कि उनका खाता बंद हो गया […]
विज्ञापन
बक्सर : नोटबंदी के बीच भी साइबर अपराधियों के करनामे रुक नहीं रहे हैं. टाउन थाना क्षेत्र के मलहचकियां में साइबर क्राइम से जुड़ा एक मामला प्रकाश में आया. जानकारी के अनुसार मलहचकिया के मुन्ना राय को फोन पर खाता बंद होने की सूचना मिली. फोन पर कहा गया कि उनका खाता बंद हो गया है और उनसे खाता नंबर और एटीएम पीन नंबर मांगा गया. मुन्ना ने जल्दबाजी में फोन पर उचक्कों को सारी जानकारी दे दी. थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर 35 हजार रुपये की खरीदारी करने का मैसेज आया.
मैसेज को पढ़ कर वह परेशान हो उठा और अपने दोस्तों से यह बात बताई. दोस्तों ने उसे बैंक में संपर्क करने की बात कही. वह आनन-फानन में एसबीआइ ब्रांच पहुंच प्रबंध को घटना की जानकारी दी. प्रबंधक ने तत्काल मुन्ना से आवदेन लेकर उक्त खाते को फ्रीज कर दिया, ताकि उस खाते से और निकासी न हो सके. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




