बक्सर जिले में नहीं है नमक की किल्लत

बक्सर : सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर जैसे ही खबर दौड़ी कि नोटों पर रोक के बाद नमक पर भी दाम बढ़ेगा, वैसे ही लोगों ने नमक की खरीदारी शुरू कर दी. लोग जरूरत के हिसब से 4-5 पैकेट तक नमक रीद कर अपने घरों में रख लिये. यही नहीं, शनिवार की सुबह से […]
बक्सर : सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर जैसे ही खबर दौड़ी कि नोटों पर रोक के बाद नमक पर भी दाम बढ़ेगा, वैसे ही लोगों ने नमक की खरीदारी शुरू कर दी. लोग जरूरत के हिसब से 4-5 पैकेट तक नमक रीद कर अपने घरों में रख लिये. यही नहीं, शनिवार की सुबह से ही लोग नमक की खरीदारी शुरू कर दी. लोग चायपत्ति व अन्य सामान की खरीदारी करने की बजाये नमक की खरीदारी करते दिखे. शहर के खलासी मुहल्ले, नारम टोली, करोइपुरवा, मल्लाह टोली आदि मुहल्लों में शुक्रवार की देर रात नमक के एक पैकेट 40 रुपये तक बिके.
लोगों ने कहा कि एक तो जेब में खुदरा रुपये नहीं है और ऐसे में नमक का रेट बढ़ा दिया जायेगा, तो आम जनता का ब्लड प्रेशर ऐसे ही लो हो जायेगा. इस संबंध में जिला अपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्रा ने कहा कि नमक के दाम में बढ़ोत्तरी होने की कोई सूचना गलत है. यह कुछ शरारती तत्वों का काम है. लोग इस अफवाह पर ध्यान न दें. दूसरी ओर जिला मुख्यालय समेत अन्य प्रखंडों में भी नमक को लेकर कमोवेश यही हालात थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




