प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम शहर में आज

Published at :11 Nov 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम शहर में आज

यदि आपके पास भी कोई जनसमस्या है, तो आज 11 बजे पहुंचे किला मैदान में बक्सर : यदि आपके पास कोई भी जनसमस्या है, तो उसके समाधान के लिए प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम आज शहर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. प्रभात खबर अखबार ने इस कार्यक्रम को […]

विज्ञापन

यदि आपके पास भी कोई जनसमस्या है, तो आज 11 बजे पहुंचे किला मैदान में

बक्सर : यदि आपके पास कोई भी जनसमस्या है, तो उसके समाधान के लिए प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम आज शहर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. प्रभात खबर अखबार ने इस कार्यक्रम को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए रखा है, जिसमें संबंधित पदाधिकारियों से समाधान पर बातचीत होगी.
कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की सुबह 11 बजे दिन से होगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ रणवीर सिंह, नगर पर्षद के उपाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद और अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में आम आदमी पहुंचेगे और अपनी समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखेंगे,
जिसके बाद समस्याओं के निराकरण पर बातीचत होगी. पूर्व में भी प्रभात खबर अखबार ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन