अब पैसे के कारण नहीं रहेंगे नेत्रहीन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

सांसद ने किया श्री रामजानकी नेत्र चिकित्यालय का उद्घाटन बक्सर : शहर के नयी बाजार स्थित आश्रम में श्री रामजानकी नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन के लिए मंगलवार को हवन कार्यक्रम हुआ. उद्घाटन स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे व आश्रम के महंत राजाराम बाबा ने संयुक्त रूप से किया. तत्पश्चात दोनों लोगों ने गो माता की […]
विज्ञापन
सांसद ने किया श्री रामजानकी नेत्र चिकित्यालय का उद्घाटन
बक्सर : शहर के नयी बाजार स्थित आश्रम में श्री रामजानकी नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन के लिए मंगलवार को हवन कार्यक्रम हुआ. उद्घाटन स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे व आश्रम के महंत राजाराम बाबा ने संयुक्त रूप से किया. तत्पश्चात दोनों लोगों ने गो माता की पूजा की.
मौके पर सांसद ने कहा कि आज का दिन बक्सर के लिए ऐतिहासिक दिन है. अब पैसे की कमी के कारण कोई दृष्टिहीन नहीं होगा. यह चिकित्सालय बक्सर जिले के उन तमाम लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जो लोग पैसे के अभाव में अपने आंखों का इलाज बाहर जाकर नहीं करा सकते, यहां उनको हर सुविधा दी जायेगी. यह नेत्र चिकित्सालय आनेवाले दिनों में बक्सर का गौरव बनेगा.
उन्होंने कहा कि इस नेत्र चिकित्सालय के लिए हमसे जो बन पायेगा, वह मैं करूंगा. सांसद ने कहा कि मेरी इच्छा है कि यह अस्पताल अत्याधुनिक यांत्रों से सुसज्जित हो सके, ताकि सभी प्रकार के नेत्र रोगों का सही इलाज हो सके.
वहीं, आश्रम के महंत राजाराम बाबा ने कहा कि इस नेत्र चिकित्सालय में नेत्र से संबंधित सभी तरह के इलाज किया जायेगा. बहुत जल्द इस नेत्रालय में अत्याधुनिक यंत्रों की व्यवस्था की जायेगी. इस नेत्रालय को खोलने के लिए सभी लोगों का सहयोग चाहिए. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दूबे, विश्वनाथ राम, शिवजी खेमका, राजाराम पांडेय, अशोक तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




