आज से गुटखा-पान को करें ना

Published at :08 Nov 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
आज से गुटखा-पान को करें ना

नेशनल कैंसर जागरूकता दिवस पर एनसीसी ने निकाली रैली बक्सर : नेशनल कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर 30 बिहार बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में महर्षि विश्वामित्र कॉलेज एवं प्रणव चटर्जी कॉलेज के कैडटों ने समाज में कैंसर के जागरूकता से संबंधित एक रैली निकाली. रैली को सूबेदार मेजर अशोक कुमार सिंह ने झंडी दिखा […]

विज्ञापन
नेशनल कैंसर जागरूकता दिवस पर एनसीसी ने निकाली रैली
बक्सर : नेशनल कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर 30 बिहार बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में महर्षि विश्वामित्र कॉलेज एवं प्रणव चटर्जी कॉलेज के कैडटों ने समाज में कैंसर के जागरूकता से संबंधित एक रैली निकाली. रैली को सूबेदार मेजर अशोक कुमार सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली एनसीसी कार्यालय से गौतम नगर, चरित्रवन, डीएम आवास होते हुए मॉडल थाना से किला मैदान पहुंची. रैली में लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक किया गया. कैडेटों ने कहा कि गुटखा, पान नहीं खाना है कैंसर को नहीं बुलाना है.
सभा को संबोधित करते हुए सूबेदार मेजर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर बीमारी से लोगों को जागरूक होना जरूरी है. कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज समय रहते संभव हैं, लेकिन हम ऐसी नौबत ही नहीं आने दे कि इस के चक्कर में हमें पड़ना पड़े़ इस लिए आज से ही हम सभी गुटखा, पान व तंबाकू को ना कहें़ उन्होंने कहा कि हमें इस बीमारी से सचेत रहना होगा.
उन्होंने बताया कि रैली में शामिल कैडटों को कैंसर के बारे में विस्तार से बताया और इसके दुष्परिणाम के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया. वहीं, रैली में शामिल कैडटों के हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी हुई तख्तियां थीं. मौके पर बटालियन के बीएचएम प्रदीप तिर्की, एनसीसी के नायब सूबेदार उमेश तिवारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन