बच्चे को बस ने कुचला, मौत

Published at :08 Nov 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे को बस ने कुचला, मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क बक्सर/सिमरी : प्रखंड के पड़री मोड़ पर सोमवार को बस के धक्के से एक बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे को धक्का मार बसचालक अपनी जान बचाने के लिए बस को तेज गति से लेकर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क को […]

विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क
बक्सर/सिमरी : प्रखंड के पड़री मोड़ पर सोमवार को बस के धक्के से एक बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे को धक्का मार बसचालक अपनी जान बचाने के लिए बस को तेज गति से लेकर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार पड़री निवासी प्रमोद दूबे का 13 वर्षीय पुत्र विजय कुमार अपनी बुआ को गाड़ी पर बैठाने बस स्टैंड आया था. बच्चे की बुआ नियाजीपुर जानेवाली थी. बस में बैठाने के बाद वह अपने घर की ओर लौट रहा था.
इसी दौरान रास्ते में पड़री मोड़ के पास तेज गति से आ रही बस ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह कुछ दूर जा गिरा. बस ने इतनी जोर से धक्का मारा था कि बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. देखते-ही-देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. इसी बीच किसी ने बच्चे के पिता को फोन पर इस घटना की सूचना दी. घटना की सूचना पाते ही स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और भोजपुर-नियाजीपुर पथ को करीब डेढ घंटे तक जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क से जाम हटवाया.
मामले को शांत करा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था. घटना को लेकर मृतक के गांव में मातम का माहौल छा गया. वहीं, उसकी माता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन