घाटों पर वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

Published at :06 Nov 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
घाटों पर वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

बक्सर : छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की चुक नहीं करना चाहता है. इसी को लेकर शनिवार को एक बैठक हुई़ लोगों की सुरक्षा के लिए जिले में कुल 186 मजिस्ट्रेट, 144 पुलिस अधिकारी, 88 सशस्त्र पुलिस बल और 400 लाठी बल के जवानों की तैनाती की गयी […]

विज्ञापन

बक्सर : छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की चुक नहीं करना चाहता है. इसी को लेकर शनिवार को एक बैठक हुई़ लोगों की सुरक्षा के लिए जिले में कुल 186 मजिस्ट्रेट, 144 पुलिस अधिकारी, 88 सशस्त्र पुलिस बल और 400 लाठी बल के जवानों की तैनाती की गयी है.

सभी को अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर समय से पहले पहुंच कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश जारी किया गया है. वहीं, घाटों पर सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है. घाटों पर किसी प्रकार की कोई घटना से निबटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है. इसके साथ ही घाटों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी. किसी भी तरह के वाहन भीड़-भाड़ वाले इलाके में नहीं प्रवेश करेंगे. इसके लिए कुल पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. साथ ही, शहर में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गयी है. बड़े वाहनों का परिचालन सोमवार की सुबह आठ बजे के बाद शुरू किया जायेगा.

तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम व एसपी ने की बैठक : छठ पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया.
जिलाधिकारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट घाटों पर अपना पहचान पत्र लगा कर ड्यूटी करेंगे. मौके पर उपविकास आयुक्त मो. मोबिन अली अंसारी, ओएसडी सह डीटीओ तौकिर अकरम, आपदा प्रबंधक सुनील कुमार, सदर एसडीओ गौतम कुमार, एसडीपीओ शैशव कुमार यादव, सदर बीडीओ मनोज कुमार समेत सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.
सुरक्षा के मद्देनजर जिले में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (06183-223333) का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता उपविकास आयुक्त मो. मोबिन अली अंसारी (9431818347) करेंगे.
इसके अलावा किसी भी घटना की सूचना आप संबंधित एसडीओ व एसडीपीओ को भी दे सकते हैं. इसके साथ ही, रामरेखा घाट, रामरेखा घाट मोड़, नाथ बाबा घाट, ज्योति चौक, सती/गोला घाट, सिद्धनाथ घाट, सुमेश्वर स्थान घाट व डुमरांव के छठिया पोखरा के पास क्यूआरटी नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है. किसी भी प्रकार की सूचना लोग नियंत्रण कक्ष में दे सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन