व्यवसायी लूटकांड में चार को पुलिस ने उठाया

Published at :06 Nov 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी लूटकांड में चार को पुलिस ने उठाया

हिरासत में लिये गये युवकों से की जा रही पूछताछ डुमरांव : शुक्रवार के दिन किराना व्यवसायी से 10 लाख रुपये की लूट ने पुलिस महकमा को हिला कर रख दिया है. लूट के मामले में सूत्रों के अनुसार पुलिस छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि इस संबंध […]

विज्ञापन

हिरासत में लिये गये युवकों से की जा रही पूछताछ

डुमरांव : शुक्रवार के दिन किराना व्यवसायी से 10 लाख रुपये की लूट ने पुलिस महकमा को हिला कर रख दिया है. लूट के मामले में सूत्रों के अनुसार पुलिस छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ बताने से इनकार कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेह के आधार पर गठित टीम ने अलग-अलग जगहों से चार शातिरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. शातिरों के ठिकाने से मिली बाइक की पहचान जारी है.
बड़ी राशि की लूट होने के बाद पुलिस महकमे में बेचैनी बढ़ गयी थी.इस कांड के जल्द खुलासा हो, इसके लिए जिले भर की पुलिस की टीम गठित कर लगातार छापेमारी चल रही है. इस मामले मे डीएसपी कमलापति सिंह से पूछे जाने पर बताया कि इस कांड का उद्भेदन नहीं हुआ है. हिरासत में लिये गये युवकों से पूछ-ताछ चल रही है.बता दें कि शुक्रवार की सुबह राज गोला के किराना व्यवसायी गुड्डू प्रजापति बाइक पर सवार हो कर ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन जा रहा था.
इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने स्टेशन रोड के ब्रह्म स्थान के पास व्यवसायी को रोका और हथियार के बट से मार-पीट कर बैग में रखे दस लाख की राशि लेकर फरार हो गये थे. किराना व्यवसायी से पुलिस लूटेरों की हुलिया और लूट में शामिल बाइक की जानकारी ले रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन