शुक्रवार को व्रतियों ने किया नहाय-खाय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 12:12 AM (IST)
विज्ञापन

कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करतीं व्रती महिलाएं. चक्की : प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा, मथुरा डेरा, अरक, चंदा व हेनवा सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार से लोक आस्था का चार दिवसीय महान पर्व छठ नहाय खाय के साथ ही शुरू हो गया़ जो सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही समापन हो […]
विज्ञापन
कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करतीं व्रती महिलाएं.
चक्की : प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा, मथुरा डेरा, अरक, चंदा व हेनवा सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार से लोक आस्था का चार दिवसीय महान पर्व छठ नहाय खाय के साथ ही शुरू हो गया़ जो सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही समापन हो जायेगा़ व्रत को ले चंदा, हेनवा व भरियार में सफाई के प्रति युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है़
चंदा में तो प्रति वर्ष की भांति इस बार भी युवाओं द्वारा तालाब की सफाई के पश्चात सोमवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन कर पूजा का समापन किया जायेगा़ शुक्रवार को महिलाओं ने गंगा स्नान के पश्चात मिट्टी के चूल्हे पर कद्दु की सब्जी, चावल व चना दाल का प्रसाद बना भोग लगाया. इसके साथ ही चार दिवसीय सूर्य अनुष्ठान शुरू हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




