नहाय-खाय आज, खरना कल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

आस्था. जैसे-जैसे नजदीक आ रहा छठ व्रत श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह महंगाई पर भारी पड़ेगी आस्था, लोगों ने शुरू की खरीदारी नारियल व फलों की बड़ी खेप बाजार में उतरी बक्सर : जैसे-जैसे लोक आस्था का महापर्व छठपूजा नजदीक आ रहा है, फलों के दाम चढ़ते जा रहे हैं. इतना ही नहीं शनिवार को […]
विज्ञापन
आस्था. जैसे-जैसे नजदीक आ रहा छठ व्रत श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह
महंगाई पर भारी पड़ेगी आस्था, लोगों ने शुरू की खरीदारी
नारियल व फलों की बड़ी खेप बाजार में उतरी
बक्सर : जैसे-जैसे लोक आस्था का महापर्व छठपूजा नजदीक आ रहा है, फलों के दाम चढ़ते जा रहे हैं. इतना ही नहीं शनिवार को होनेवाले खरना पूजा में प्रसाद बनाने के लिए जलावन के रूप में उपयोग में आनेवाली आम की लकड़ी ने भी तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. बाजार में कहीं 10, तो कहीं 15 रुपये किलो बिक रही है. लकड़ी का रेट सुनते लोग अनायास बोल पड़ रहे हैं कि अब आम की लकड़ी आम नहीं रही, वह तो खास हो गयी है. दस दिन पहले तक 40-50 रुपये पसेरी यानी पांच किलो लकड़ी मिलती थी. छठ को ध्यान में रखते हुए प्रति पसेरी रेट 20 रुपये बढ़ा दिया गया है. अब एक किलो आम की लकड़ी 15 रुपए की पड़ रही है.
छठ महापर्व में प्रकृति प्रदत्त चीजों के इस्तेमाल की परंपरा के कारण मिट्टी के चूल्हे की तरह ही ईंधन के रूप में आम की लकड़ी का उपयोग होता है.
फलों का भाव भी हुआ तेज : छठ को लेकर फलों के भाव भी तेजी से चढ़ने लगे हैं. सामान्य फलों से लेकर पूजा में काम आनेवाले फलों के भी तेजी से भाव चढ़ गया है. पंप्याला तो बाजार से लगभग गायब ही हो चुका है. दुकानदारों की मानें तो जब यह फल बाजार में उतरेगा तो 400 रुपए किलो से कम भाव में नहीं बिकेगा. नारियल पिछले साल 30-40 रुपये जोड़ा तक बिका था.
इस बार 40-50 रुपए जोड़ा बिक रहा है. अंगूर 120-180 रुपये किलो बिक रहा है. शरीफा एक जोड़ा 15 से 20 रुपए में मिल रहा है. नहाए-खाए के दिन प्रसाद में उपयोग में आनेवाला कद्दू 40-50 रुपए पीस बिक रहा है. अभी इसका भाव और चढ़ने के आसार हैं. फलों का भाव चढ़ने के कई कारण बताए जा रहे हैं. फल दुकानदार संजय प्रसाद के अनुसार कश्मीर से जो सेब, अंगूर अन्य फल आते थे. वे कम रहे हैं. इसका बाजार पर असर पड़ रहा है. जब दुकानदार ही महंगा खरीद कर ला रहे हैं, तो वह सस्ता कैसे देंगे.
ईख से पटा बक्सर का बाजार : छठ के लिए लोगों ने अभी से ही पूजा सामग्रियों की खरीदारी शुरू कर दी है. फलों की खरीदारी के साथ-साथ कोसी पूजन के लिए ईख की भी खरीदारी होगी. बाजार में आजमगढ़, जौनपुर व गोविंदसाह से ईंख की बड़ी खेप आ चुकी है. इसके पीछे दुकानदार कारण यह बताते हैं कि दोनों स्थानों की ईंख अच्छी गुणवत्तावाले और मोटे होते हैं. यहां के ईंख थोड़े महंगे भी होंगे. गुरुवार से ईंख से शहर पट गया है. ट्रकों पर लद कर ईंख आने लगा है. हालांकि उत्तरप्रदेश के कई अन्य राज्यों से भी ईंख की आवक होने की बात बतायी जा रही है. ईख की किमत 20 रुपये प्रति पीस रखी गयी है.
कोसी का रेट हुआ दोगुना, 90 रुपए में सेट : पहली अर्घ की शाम में होनेवाले कोसी पूजा के लिए भी खरीदारी अभी से शुरू हो गयी है. इसके लिए कोसी (मिट्टी की हाथी दीया सेट) की खरीदारी की जा रही है. बाजार में ये सेट 90 रुपये में मिल रहे हैं. पिछले साल यह सेट 70 रुपये में ही उपलब्ध हो जाता था. इस बार इसकी दुकान भी कम लगी है और महंगाई का यह बड़ा कारण है. वहीं, बाढ़ के कारण बर्तन बनाने में इस्तेमाल की जानेवाली मिट्टी कम मात्रा में मिल रही है. इस कारण भी किमत बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




