सर्वर डाउन होने से कारोबार ठप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. बीएसएनएल का सर्वर महीने में 20 दिन रहता है खराब एक दिन नेट नहीं रहने से आठ करोड़ का कारोबार होता है बाधित त्योहार में बढ़ गयी है सर्वर डाउन की समस्या बक्सर : जिले में बीएसएनएल के सर्वर डाउन से पूरी तरह व्यावसायिक क्षेत्र परेशान है. अकेले बैंक सेक्टर में एक दिन लिंक […]
विज्ञापन
परेशानी. बीएसएनएल का सर्वर महीने में 20 दिन रहता है खराब
एक दिन नेट नहीं रहने से आठ करोड़ का कारोबार होता है बाधित
त्योहार में बढ़ गयी है सर्वर डाउन की समस्या
बक्सर : जिले में बीएसएनएल के सर्वर डाउन से पूरी तरह व्यावसायिक क्षेत्र परेशान है. अकेले बैंक सेक्टर में एक दिन लिंक फेल होने पर करीब सात से आठ करोड़ रुपये का करोबार बाधित होता है. जबकि सामान्य इंटरनेट से जुड़ा व्यवसाय भी काफी बाधित रहता है. लेकिन, इसके कारोबार का आकलन सही-सही नहीं लग पाता.
इसमें इंटरनेट से काम करनेवाले दुकानदार शामिल हैं. कारोबार का यह आंकड़ा त्योहारों में बढ़ भी जाता है. बावजूद इसके बीएसएनएल के सर्वर में सुधार नहीं हो पाता. हालांकि बैंक के पदाधिकारी इसकी अक्सर शिकायत भी करते हैं. फिर भी स्थिति ज्यों-कि-त्यों बनी रहती है. बैंक के पदाधिकारी बताते हैं कि कभी-कभी तो पूरे दिन बैंक का लिंक बीएसएनएल के सर्वर डाउन से बाधित रहता है. ऐसे में जहां एक तरफ बैंक का कारोबार बाधित होता है. वहीं, उपभोक्ताओं का महत्वपूर्ण काम भी रूक जाता है और उन्हें परेशान होता पड़ता है.
हर दिन होता है नेटवर्क बाधित
बीएसएनएल का सर्वर अक्सर डाउन रहता है. इन दिनों यह ज्यादा डाउन रह रहा है. विभाग के पास इसका तो कोई डाटा मौजूद नहीं है. फिर भी व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों के अनुसार महीने में करीब 20 दिन नेटवर्क काफी बाधित रहता है. हर दिन कुछ घंटे ठीक रहता और फिर चला जाता. मंगलवार को भी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नेटवर्क गायब रहा. ऐसे में जहां बैंकों के लोग परेशान रहें. वहीं, सामान्य व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी काफी परेशानी हुई.
जिले में 141 ब्रांच और 98 एटीएम
जिले में सभी बैंकों के 141 ब्रांच और 98 एटीएम हैं. सूत्र बताते हैं कि प्रत्येक ब्रांच में एक दिन में करीब पांच से सात लाख का ट्रांजक्शन होता है. ऐसे में करीब सात से आठ लाख रुपये का कारोबार बाधित हो जाता है. सर्वर डाउन होने पर बैंकों में जहां लिंक गायब हो जाता है. वहीं, एटीएम से पैसे निकालना भी असंभव हो जाता है. ऐसे में जरूरी काम से पैसे की निकासी करनेवाले लोग भी परेशान हो जाते हैं. बैंक के पदाधिकारी भी कई बार लिंक ठीक करने की शिकायत करते हैं, लेकिन ठीक नहीं हो पाता है.
आम उपभोक्ता हैं ज्यादा परेशान
बीएसएनएल का सर्वर डाउन होने से कारोबार तो बाधित होता ही है. सबसे ज्यादा परेशानी ग्राहकों को होती है. कई जरूरी काम से लोग बैंक आते हैं, लेकिन उन्हें परेशान होता पड़ता है. लिंक अगर फेल न रहे, तो काफी फायदा होगा.
दिलीप मिश्र, बैंक मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया
कारोबार पर पड़ रहा बुरा असर
अक्सर बीएसएनएल का लिंक फेल रहता है. ऐसे में दुकान पर काम करने में काफी परेशानी होती है. ग्राहक लौट कर चले जाते हैं. इससे व्यवसाय घाटे में जाता है. इसे सुधार करना चाहिए़
संजय कुमार, व्यवसायी
शिकायत करने पर भी नहीं है सुधार
आज सुबह में सिमरी क्षेत्र में बीएसएनएल का सर्वर डाउन था. काम नहीं हो पा रहा था. इसकी शिकायत मैंने की तब कुछ सुधार हुआ. फिर भी एक घंटे तक काम काज बंद रहा. यह हाल एक दिन की नहीं है, बल्कि अक्सर की है. बोलने के बाद भी बीएसएनएल पर कोई असर नहीं पड़ता.
जे चक्रवर्ती, एलडीएम, लीड बैंक, बक्सर
बैंक की भी होती है गलती
कुछ तकनीकी खराबी से बीएसएनएल का सर्वर डाउन हो जाता है. हालांकि बैंक का कुछ अपना भी तकनीक होता है, जिसके कारण बैंकों का लिंक फेल हो जाता है और वे बीएसएनएल पर दोष मढ़ देते हैं.
जेआर प्रजापति, एसडीओ बीएसएनएल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




